संगठन टैब हर शर्त को सही या ग़लत के निशान के साथ दिखाता है: क्षेत्र, सदस्यों से रिश्ते, अर्थव्यवस्था का आकार, रक्षा हिस्सा वग़ैरह। सब पूरी होने पर आप आवेदन कर सकते हैं; अस्वीकार हुए तो कुछ समय बाद फिर कोशिश कीजिए।
आप रोज़ अंशदान देते हैं और दायित्व निभाने पड़ते हैं। चूक होने पर पहले चेतावनी मिलती है; एक साल में सुधार न किया तो सदस्यता निलंबित हो जाती है, और निलंबन के दौरान रक्षा संधि समेत कोई भी सुविधा काम नहीं करती।
कोई सदस्य प्रस्ताव रखता है, गुट एक साल तक उस पर बातचीत करता है; समर्थन तय सीमा पार कर जाए तो प्रस्ताव पाँच साल तक सभी सदस्यों पर बाध्यकारी रहता है। आप खुलकर वोट देते हैं और प्रस्ताव रखने से पहले अनुमानित समर्थन देख सकते हैं।
कुछ गुट अपनी वस्तुओं की हिफ़ाज़त करते हैं: सदस्य अपने उत्पादन का एक हिस्सा तिजोरी में रखते हैं, गुट के बाहर बिक्री महँगी पड़ती है और सदस्यों के बीच सौदे सस्ते होते हैं। प्रस्ताव पारित हो जाए तो गुट उस वस्तु को बाहर वालों के लिए पूरी तरह बंद भी कर सकता है।
बाहर निकलना एक दस्तख़त का काम नहीं है: प्रक्रिया एक साल चलती है, इस दौरान आप अंशदान देते रहते हैं पर सुविधाएँ काम करना बंद कर देती हैं। आख़िर में आपको मुआवज़ा देना पड़ता है जो हर सदस्यता वर्ष के साथ भारी होता जाता है — पुराना सदस्य सस्ते में नहीं छूटता।